Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पाक में पुलिसकर्मियों ने किया छात्रा से सामूहिक बलात्कार

pakistan policemen , pakistan policemen gang raped a girl
27 मार्च 2012

इस्लामाबाद  |   पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पांच पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर बलात्कार की शिकार एक लड़की ने आत्महत्या की कोशिश की। जिस वक्त लड़की का बलात्कार हुआ, तब वह ट्यूशन से घर लौट रही थी। समाचार पत्र 'डान' ने अपनी रपट में बताया कि बीते सप्ताह शेखुपुरा में पांच पुलिसकर्मियों ने एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और पीड़िता ने सोमवार को आत्महत्या की कोशिश की।

फिलहाल पांचों संदिग्ध फरार हैं। शुक्रवार की शाम जिस वक्त 16 वर्षीय छात्रा को रोका गया, तब पुलिसकर्मी अपनी गश्ती ड्यूटी पर थे। लड़की अपने चचेरे भाई के साथ ट्यूशन से घर लौट रही थी।

पुलिसकर्मियों ने लड़की के चचेरे भाई को डराया धमकाया और उस पर वहां से चले जाने का दबाव डाला था।

बाद में पांचों संदिग्ध लड़की को बेहोशी की हालत में सुनसान स्थान पर छोड़कर फरार हो गए। वहां से गुजरने वाले लोगों ने लड़की को उसके घर पहुंचाया। रोक दी जाएगी।

More from: Videsh
30080

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020